File Pic 
आर्टिकल

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर

राहुल गोस्वामी

श्रीनगर. श्रीनगर (Shrinagar) के एक रिहायशी इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों (Security Forces) के साथ मुठभेड़ (Encounter) में दो आतंकवादी (Terrorist) मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद शुक्रवार तड़के यहां सफाकदल-सौरा मार्ग के पास दानमार इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और वे किसी संगठन से जुड़े थे इसका पता लगाया जा रहा है। 

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार